फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime: Youth attacked with a knife for stopping from abusing

अपराध: गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने युवक को चाकू से गोदा

Wed, 21 Jul 2021 06:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Jul 2021 06:21 PM IST
सार

  • युवक की हालत नाजुक, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रयास का मामला, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश

विज्ञापन
Crime: Youth attacked with a knife for stopping from abusing
चाकू - फोटो : A

विस्तार

आनंदपर्वत इलाके में गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने एक युवक के पेट में चाकू गोद दिया। घायल युवक को उसके परिवार वालों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रेफर कर दिया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित की पहचान फरीदपुरी निवासी प्यारे लाल(35) के रूप में हुई है। वह दवा की दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही रहता है। उसके भाई राजेंद्र ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह सोमवा को काम पर गया था। घर में उसकी पत्नी, बच्चे और उसके भाई प्यारेलाल और प्रीतम रहता है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले रवि ने प्यारेलाल को चाकू मार दिया है। वह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


जहां पता चला कि रात में प्यारेलाल घूमने के लिए घर से बाहर निकला। गली में पड़ोस में रहने वाला रवि खड़ा था। प्यारेलाल को देखते ही वह गाली गलौज करने लगा। प्यारेलाल के विरोध करने पर रवि ने उसके पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने प्यारे को अस्पताल में भर्ती कराया। राजेंद्र के बयान पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed