{"_id":"5bfc8122bdec2241903d7f77","slug":"crime-rate-cut-down-in-delhi-says-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर हमलों की गंभीरता से हुई जांच, दिल्ली में लगातार घट रहे अपराधः पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर हमलों की गंभीरता से हुई जांच, दिल्ली में लगातार घट रहे अपराधः पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में राजधानी को क्राइम कैपिटल बताकर पुलिस को अपने अधीन करने का दिल्ली सरकार का संकल्प पास होने पर दिल्ली पुलिस ने आंकड़ों के साथ अपना पक्ष रखा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ सालों में दिल्ली में अपराधों में लगातार कमी आई है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सहयोग न करने के आरोप को भी पुलिस अधिकारियों ने पूरी तरह खारिज किया है। मुख्यमंत्री पर हुए हमलों में सफाई देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केसों की जांच बहुत प्रोफेशनल तरीके से कराई जा रही है। जांच बेहतर हो, इसके लिए हमलों के सभी केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि कुछ सालों में राजधानी में अपराध तेजी से घटे हैं। जघन्य अपराधों में पिछले सालों के मुकाबले वर्ष 2016-17 में 20.76 फीसदी कमी आई। यह आंकड़ा 2017-18 में 11.46 रहा। डकैती 38.24 फीसदी तो लूटपाट 20.07 फीसदी कम हुईं। झपटमारी 21.56 फीसदी घटी। केस हल करने की बात की जाए तो 88.42 फीसदी जघन्य अपराध सुलझा लिए गए हैं। डकैती के 100 फीसदी, लूटपाट के 85.04 फीसदी और दुष्कर्म के 91.11 फीसदी मामलों को सुलझा लिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुए 44.95 फीसदी केस सुलझा लिए गए हैं।
विज्ञापन
मित्तल ने बताया कि एस्मा के मामले में दिल्ली सरकार ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह गलत है। एस्मा के मामले में रिपोर्ट मिलने पर पूरी कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में भी पुलिस ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया। दिल्ली सरकार का यह आरोप पूरी तरह गलत है कि यहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं।