फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime news Palwal man attacks his girlfriend with axe father also injured

प्रेमिका को घर बुलाकर युवक ने कुल्हाड़ी से की हत्या, विरोध करने पर पिता को भी किया लहूलुहान

Mon, 20 Jan 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 20 Jan 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Crime news Palwal man attacks his girlfriend with axe father also injured
घायल पिता और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पलवल के सदर थाना क्षेत्र के गांव जोदपुर में एक युवक ने रविवार देर रात प्रेमिका को अपने घर बुलाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान जब आरोपी के पिता किशन सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो, युवक ने अपने पिता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


घायल पिता किसी तरह से युवती को लेकर कार से सदर थाने पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद खून से लथपथ आरोपी का पिता युवती को लेकर किसी तरह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। घायल किशन सिंह का आरोप है कि यदि पुलिस रात को उसकी मदद समय पर कर देती तो युवती की जान बच सकती थी, लेकिन पुलिस ने अपने ऊपर से बला टाल दी उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटल पिता किशन सिंह ने बताया कि उनका बेटा सतीश आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल आरोपी सतीश और उसकी पत्नी के तलाक का केस चल रहा है। पिता ने बताया कि सतीश कई दिनों से घर से लापता था। रविवार देर शाम वह ऋतु(मृतिका युवती) को साथ लेकर घर आया। 

पिता किशन ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उसने नहीं सुनी और युवती को लेकर अपने कमरे में चला गया। देर रात दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों की तेज आवाज सुनकर जब वह उनके कमरे में गया तो सतीश उसे जबरदस्ती बाहर ले जाने का प्रयास कर रहा था और ऋतु साथ जाने से मना कर रही थी। इस बात का उसने भी अपने पुत्र से विरोध किया और सुबह ले जाने की बात कही तो सतीश और गुस्से में आ गया।

उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से पिता किशन के सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। उसके बाद उसने ऋतु पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। सतीश के भाग जाने के बाद किशन किसी तरह से ऋतु को उठाकर बाहर लाए और कार में बिठाया। जैसे ही किशन ने कार स्टार्ट की तो सतीश फिर से आ गया और कार के शीशे तोड़ दिए।
 

वह किसी तरह से जान बचाकर ऋतु को घायल अवस्था में लेकर सदर थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को पूरी आपबीती बताई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मदद नहीं की। किशन सिंह के अनुसार ऋतु की हालत ज्यादा खराब होते देख वह किसी तरह खुद कार चलाकर घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ऋतु को मृत घोषित कर दिया और किशन के उपचार के लिए तुरंत ही इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया। 

किशन का कहना है कि वह ठीक होने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत भी करेंगे। उधर पुलिस जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि मृतका ऋतु का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed