फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime in Faridabad investigation going on for missing children cases

फरीदाबाद: शहर में लगातार गायब हो रहे बच्चे, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार

Sun, 29 Sep 2019 09:33 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 29 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Crime in Faridabad investigation going on for missing children cases
मानव तस्करी (सांकेतिक तस्वीर)
फरीदाबाद शहर के विभिन्न कॉलोनी व सेक्टर से हो गायब हो रहे बच्चों के मामले को अब मानव तस्करी से जोड़ा जाने लगा है। 20 सितंबर को सूरजकुंड थाना क्षेत्र के ग्रीनफील्ड कॉलोनी से गायब छह वर्षीय अर्जुन के मामले में पुलिस अभी पहली सीढ़ी भी नहीं चढ़ पाई थी कि अब पल्ला क्षेत्र से दो और बच्चों के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस ने गायब अर्जुन के मामले में क्राइम ब्रांच को भी शामिल कर लिया है। एक आरोपी सीसीटीवी में कैद भी हुआ है, जिसमें वह बच्चे को मोटर साइकिल पर बैठा कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज मिलने के बावजूद बच्चे को बरामद करने में पुलिस की सुस्ती को देखते हुए दो दिन पहले कुछ महिलाओं ने चौकी पर जमकर विवाद किया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जगजीत सिंह ने बताया कि इस मामले पर मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इधर, अब एक साथ दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। शिव शक्ति एंक्लेव के टीटू कॉलोनी में रहने वाले शंभूनाथ सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा शुक्रवार शाम को घर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। इसके अलावा थाना क्षेत्र से एक किशोरी के परिजन ने भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed