फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime in Delhi Angry woman along with son killed lover after made a video of beating

पीट-पीटकर हत्या: महिला ने बेटे के साथ मिलकर प्रेमी को मारा, शव के कपड़े उतारकर किया कुछ ऐसा, सुनकर कांप जाएंगे

Tue, 08 Mar 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Mar 2022 07:48 PM IST
सार

दिल्ली सराय रोहिल्ला इलाके में 35 वर्षीय युवक की महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के दो दिन बाद लोगों को वारदात का पता चला। ऐसे में शव के कुछ हिस्से को चूहे भी खा गए थे। मृतक की आरोपी महिला से नजदीकियां थी। मामले में पुलिस ने महिला व उसके बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Crime in Delhi Angry woman along with son killed lover after made a video of beating
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में युवक की हत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक महिला ने अपने बेटे व एक अन्य के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जयपाल (35) के रूप में हुई। आरोपियों ने वारदात के दौरान जयपाल के शरीर से सारे कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट पर जमकर लात मारी। घायल अवस्था में उसे फर्श पर पड़ा छोड़कर आरोपियों ने फ्लैट का बाहर से ताला लगातार चाबी भी अंदर फेंक दी। 
विज्ञापन


दो दिन बाद पड़ोसियों ने उसका शव नग्न हालत में अंदर देखकर पुलिस को खबर दी। जयपाल के शव को बुरी तरह चूहों ने खाया हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी महिला चंद्रावती उर्फ राधा देवी (44), इसके बेटे धीरज (19) और धीरज के दोस्त सतीश (22) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पिटाई का वीडियो बनाने से आहत थी आरोपी महिला
जानकारी के मुताबिक तीन मार्च को जयपाल ने चंद्रावती की पिटाई कर उसका वीडियो बना लिया था। इस बात से वह काफी आहत थी। इसीलिए उसने गुस्से में अपने बेटे व बेटे के दोस्त के साथ मिलकर जयपाल की हत्या कर दी। आरोपियों के पास से जयपाल का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शव देखकर चौंक गए पुलिस कर्मी
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रविवार रात को सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को एक युवक की हत्या की सूचना की सूचना मिली थी। पुलिस बी-ब्लॉक, डीडीए फ्लैट, सराय बस्ती, सराय रोहिल्ला पहुंची। वहां पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो बाहर से ताला लगा था। अंदर दूसरे कमरे में जयपाल का शव पड़ा था। फ्लैट की चाबी भी अंदर ही पड़ी थी। पुलिस ने चुम्बक की मदद से चाबी को निकाला और ताला खोला। अंदर जयपाल का शव नग्न अवस्था में था। उसके शरीर पर लगभग पूरी तरह चोट के निशान थे। शव को जगह-जगह चूहों ने खाया हुआ था। 

जयपाल के घरवाले को महिला से नजदीकियों की थी जानकारी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जयपाल शकील अहमद कुरैशी नामक शख्स के फ्लैट में रहता था। वह उसके पास ही काम करता था। जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी सूरज ने बताया कि तीन मार्च को जयपाल के फ्लैट के बाहर एक महिला और दो लड़कों को संदिग्ध हालत में देखा गया था। सूरज ने उसकी फोटो खींच लिया था। पुलिस ने सूरज से महिला और दोनों लड़कों का फोटो लेकर जांच शुरू की। इस दौरान जयपाल के परिवार ने बताया कि उसकी ककरोला निवासी महिला चंद्रावती से नजदीकियां थीं।


तीन मार्च को जयपाल व आरोपी महिला का हुआ था विवाद
घटना वाले दिन चंद्रावती और उसका बेटा धीरज व एक अन्य युवक वहां आए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद चंद्रावती और उसके बेटे को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया तो हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठ गया। जांच में पुलिस को पता चला कि जयपाल की पत्नी और बेटी उससे अलग आनंद पर्वत इलाके में रहते हैं। जयपाल की चंद्रावती से नजदीकियां थी। यह बार सबको पता थी।

अक्सर चंद्रावती जयपाल से मिलने उसके फ्लैट पर आती थी। तीन मार्च को भी जयपाल ने उसे बुलाया था। इस दौरान जयपाल का किसी बात पर उससे झगड़ा हो गया। इसके बाद जयपाल ने पिटाई का वीडियो बना लिया। इस बात से नाराज होकर चंद्रावती ने अपने बेटे को कॉल कर बुलाया। बेटे ने अपने दोस्ती सतीश को बुलाया। इसके बाद आरोपियों पीट-पीटकर जयपाल को अधमरा कर दिया। बाद में वह फ्लैट का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। जयपाल की पिटाई से मौत हो गई। दो दिन बाद उसकी हत्या का पता चला।

पिटाई का वीडियो बेटे को भी भेज दिया था
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जयपाल ने चंद्रावती की पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर चंद्रावती के अलावा बेटे के मोबाइल पर भी भेज दिया था। यह बात उसे अखर गई। चंद्रावती ने बेटे व बेटे के दोस्त को द्वारका मोड़ बुलाया। इसके बाद तीनों जयपाल के फ्लैट पर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। चंद्रावती ने कॉल कर उसे बुलाया। इस दौरान तीनों कहीं चले गए। शाम करीब चार बजे तीनों जब दोबारा जयपाल के फ्लैट पर पहुंचे तो वह अंडरवीयर और बनियान में था। आरोपियों ने अंदर घुसकर उसके जबरन कपड़े उतारे। इसके बाद उसे लातों-घूंसों से मार-मारकर अधमरा कर दिया। धीरज ने जयपाल के प्राइवेट पार्ट पर जूते के कई वार किए। जिससे वह बेहोश हो गया।


वारदात के बाद मोबाइल से डिलीट किया वीडियो
जयपाल की पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ढूंढा। इसके बाद उससे चंद्रावती का वीडियो डिलीट किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जयपाल का मोबाइल बरामद कर लिया। चंद्रावती मूलरूप से वलतानगंज, बस्ती, उत्तर-प्रदेश की रहने वाली थी। चंद्रावती पति व बेटे के साथ ककरोला में रहती है। इसका बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। बेटे को मां का जयपाल से मिलना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। तीनों ही आरोपियों का पहला अपराध है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed