फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Capital: Young man stabbed to death for protesting against robbery

Crime Capital Delhi : लूट के विरोध पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मोबाइल चोरी के शक में पीटकर ली जान

Mon, 05 Feb 2024 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 05:06 AM IST
सार

विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव सुजानपुर, औरैया, यूपी निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Crime Capital: Young man stabbed to death for protesting against robbery
चाकू से वार कर हत्या

विस्तार

नांगलोई इलाके में नौकरी की तलाश में दिल्ली आए एक युवक से बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव सुजानपुर, औरैया, यूपी निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को नांगलोई में विवेक की चाकू मारकर हत्या करने की सूचलना मिली।  पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक काम की तलाश में दिल्ली आया था। उसके रिश्तेदार निहाल विहार में रहते हैं और चचेरा भाई दिल्ली में टीवी शोरूम में सेल्समैन है। विवेक अपने चचेरे भाई के साथ काम करने के लिए दिल्ली आया था। 
विज्ञापन


मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या
न्यू अशोक नगर में मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा गैराज में तीन लड़कों ने किशन ठाकुर (27) को बुरी तरह पीटा। घर पहुंचने पर किशन की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पिटाई से मौत की बात सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मां के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीत, सोनू और सुनील तीनों की पुलिस को तलाश है। पुलिस के मुताबिक, किशन के साथ 17 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी में रहता था। परिवार में मां सुशीला देवी के अलावा अन्य सदस्य हैं। 

किशन बेरोजगार था। 30 जनवरी की रात को वह मां से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। देर रात को वह घर पहुंचा तो बुरी तरह जख्मी था। मां को उसने बताया कि वह न्यू अशोक नगर में ई-रिक्शा गैराज में गया था। 

वहां मोबाइल चोरी के शक में संजीत, सोनू और सुनील ने डंडों आदि से उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वह घर पहुंचा। देर रात को तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 31 जनवरी को पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने पिटाई से मौत की जानकारी दी। 

500 रुपये नहीं लौटाने पर किशोर ने चाकू से गोदा
निहाल विहार में उधार लिए 500 रुपये नहीं लौटाने पर 16 साल किशोर ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार कर दिए। पुलिस ने नांगलोई निवासी दीपक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, दीपक बयान देने की हालत में नहीं है। एसआई संजीत राठी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस की गिरफ्त में आए किशोर ने बताया कि दीपक से उससे पांच सौ रुपये लिए थे जिसे वह लौटा नहीं रहा था। 

बदला लेने के लिए पूर्व प्रेमिका की सास व पति को मारा चाकू
सराय रोहिल्ला में पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए गुरुग्राम निवासी मनीष उसके घर पहुंच गया। आरोपी सीढ़ी लगाकर गलती से सास के कमरे में घुस गया। शोर सुनकर पूर्व प्रेमिका का पति वहां पहुंचा तो उसने सास व पति को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रेमिका के परिवार में पति के अलावा दो बच्चे, मां व छोटी बहन है। करीब चार साल पहले शादी के बाद महिला ने मनीष से बातचीत बंद कर दी थी। शुक्रवार आधी रात को मनीष उसके घर पहुंच गया। उसने सीढ़ी लगाई और पहली मंजिल से कमरे में दाखिल हुआ। वहां सास सो रही थी। मनीष को देखते ही उसने शोर मचा दिया। आरोपी वहां से भागा और महिला के कमरे में घुस गया। आरोपी ने महिला से मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed