फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Capital: A disabled girl sleeping on the roof of her house was kidnapped and murdered

Crime Capital : घर की छत पर सो रही दिव्यांग युवती का अपहरण कर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका; झुग्गी में मिला शव

Mon, 02 Jun 2025 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:06 AM IST
सार

युवती का शव घर के पास ही बनी एक खाली झुग्गी से मिला है। आशंका है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Crime Capital: A disabled girl sleeping on the roof of her house was kidnapped and murdered
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदनपुर खादर इलाके में 22 साल की दिव्यांग युवती को अगवा कर गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार को युवती अपने घर की छत पर सो रही थी, जहां से वह गायब हो गई। 

विज्ञापन


युवती का शव घर के पास ही बनी एक खाली झुग्गी से मिला है। आशंका है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अपहरण, हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया शनिवार देर रात सरिता विहार थाना पुलिस को युवती के घर से अपहरण करने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मामला कालिंदी कुंज थाना इलाके का है। घटना की जानकारी कालिंदी कुंज थाना पुलिस को दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवती उनके साथ ही घर की छत पर सो रही थी। देर रात पिता की नींद खुली। उन्होंने युवती को गायब देखा। परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश करने पर युवती नहीं मिली। उसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। साथ ही घर घर जाकर युवती की तलाश करने लगी। तलाशी अभियान के दौरान युवती का शव उसके घर से कुछ दूरी पर बनी एक खाली झुग्गी में मिला। 


पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आस पास में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि इलाके का युवक गायब है। गायब युवक के बारे में युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अकसर उनके घर आता जाता था। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed