दिल्ली: वायु सेना का जवान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े हो सकते हैं तार
क्राइम ब्रांच ने जासूसी के आरोप में भारतीय वायुसेना के जवान को पकड़ा है। आरोप है कि भारतीय वायुसेना के जवान देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रक्षा इकाइयों की संवेदनशील जानकारियां लीक करने के आरोप में भारतीय वायु सेना के सार्जेंट को गिरफ्तार किया है। वायु सेना अधिकारी को जासूसी के आरोप में छह मई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी को एक महिला ने हनी-ट्रैप किया था, जिसके बाद जवान ने उसे संवेदनशील जानकारी दे दी।
गिरफ्तार सार्जेंट की पहचान कानपुर निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई है और वह नई दिल्ली के सुब्रतो पार्क में एयर फोर्स रिकॉर्ड ऑफिस में प्रशासनिक सहायक (जीडी) के तौर पर काम कर रहा था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांट की एक टीम को छह मई को भारतीय वायु सेना के एक सार्जेंट की संदिग्ध गतिविधियों के बार में पता चला था। सूचना मिली थी कि जवान को हनी-ट्रैप किया गया है और उसने किसी व्यक्ति से कुछ विशिष्ट सूचनाएं साझा की हैं, जो संभव है किसी दूसरे देश का है।''
पुलिस ने बताया कि इस पूरी घटना में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ होने का शक है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने कहा, ''कम्प्यूटर से दस्तावेज और अन्य फाइलें मिलने के बाद आगे की जांच में खुलासा हुआ कि शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से रक्षा इकाइयों और वायु सेना के अधिकारी के बारे में संवेदनशील सूचनाएं दूसरे देश के एजेंट से साझा कीं। सूचना साझा करने के लिए जवान को दूसरे देश के एजेंट से रुपये भी मिले थे।''
पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक खातों में भी कुछ संदिग्ध लेन-देन देखने को मिला। दिल्ली पुलिस ने शर्मा के खिलाफ ऑफीशियल सीक्रेट्स एक्ट (ओएसए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच में इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स और दस्तावेज आदि आपराधिक दस्तावेज बरामद हुए और आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ''मामले की जांच कर पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा और शर्मा के संपर्क वाले व्यक्ति का पता लगाया जाएगा। पता चला है कि शर्मा को भारतीय मोबाइल नंबर से ही कॉल आ रही थी। मोबाइल नंबर की डिटेल मंगाई गई है और आगे की जांच जारी है।''