फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime Branch of Delhi Police arrested prize crook absconding from parole

Delhi News: पैरोल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर अगवा कर की थी हत्या

Sat, 02 Jul 2022 06:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Jul 2022 06:00 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पैरोल से फरार एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अभय दीवान (37) को गिरफ्तार कर लिया है। एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने उसे पैरोल दे दी थी। 

विज्ञापन
Crime Branch of Delhi Police arrested prize crook absconding from parole
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर हत्या के दोषी अभय दीवान (37) को इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया। वह पुलिस से बचने के लिए काठमांडू (नेपाल) में रह रहा था। दोषी पैरोल जंप कर गया था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था।  

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एकता कैंप, हैदरपुर दिल्ली में मलकागंज निवासी शिवम उर्फ पांडेय का 18 जुलाई, 2012 को शव मिला था। शव आधा जला हुआ था और हाथ बंधे हुए थे। पता लगा कि शिवम का अपहरण अभय दीवान ने किया था और उससे एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर उसने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने अभय दीवान, उसकी पत्नी महिमा दीवान और रोनित को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने उसे पैरोल दे दी थी। उसे 13 जनवरी, 2020 से पहले सरेंडर करना था लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। उसे पकड़ने के लिए एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट व एसआई रविंद्र कुमार की टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


पुलिस को ये पता लगा कि दोषी लंबे समय में अपने परिवार से मिलने दिल्ली आता है। इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट को पता लगा कि वह नेपाल में रहता है। एक टीम उत्तराखंड भेजी गई। इसके बाद दोषी अभय को काठगोदाम (उत्तराखंड) से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत में अपने दोस्त ट्रेवल एजेंट अमन से मिला। अमन ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह कनाडा का वीजा लगवा देगा लेकिन कोविड के कारण ये उस समय कनाडा नहीं जा सका। अब फिर ये कनाडा भागने की फिराक में था। मार्च, 2021 में ये नेपाल चला गया। ये नेपाल से अपनी पत्नी को फोन करता रहता था। या फिर ये पत्नी से नेपाल-भारत बॉर्डर पर मिलता था। आरोपी ने बीबीए किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed