फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime branch arrested five people with skin of bengal tiger

Delhi: अपराध शाखा ने बंगाल टाइगर की खाल के साथ पांच को किया गिरफ्तार, आरोपियों से दो खाल और चार मोबाइल बरामद

Wed, 22 Mar 2023 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो खालें फतेहपुरबेरी इलाके में फेंक दी थीं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान आमिर खान, दीपक कुमार, मोहित, शिवम सिसोदिया और राहुल रावत के रूप में हुई है।

विज्ञापन
crime branch arrested five people with skin of bengal tiger
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बंगाल टाइगर की खाल की तस्करी व ब्रिकी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बंगाल टाइगर की दो खाल व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है दो खाल गायब हैं। ये एक खाल को 20 लाख रुपये में बेचने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो खालें फतेहपुरबेरी इलाके में फेंक दी थीं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान रंगपुरी पहाड़ी, वसंत कुंज निवासी आमिर खान, प्रेम नगर सेक्टर-11 निवासी गुरुग्राम हरियाणा निवासी दीपक कुमार, महिपालपुर निवासी मोहित, शिवम सिसोदिया और राहुल रावत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को आईएससी में तैनात इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की देखरेख में एसआई देवी दयाल, एसआई राकेश शर्मा और एएसआई रतन सिंह ने गिरफ्तार किया है। दीपक को कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता लगा कि शिवम के पास बंगाल टाइगर की चार खाल हैं। उसने खालों को बेचने के लिए मोहित से कहा और सैंपल के तौर पर उसे एक खाल दे दी। मोहित ने राहुल से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने आमिर तो उसने दीपक से संपर्क किया। दीपक खाल खरीदने वाला ग्राहक देख रहा था। मूलरूप से आजमगढ़, यूपी निवासी शिवम नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। दीपक वर्मा उसका रिश्तेदार था। दीपक की करीब ढ़ाई वर्ष पहले मौत हो गई थी। शिवम को दीपक के घर से बंगाल टाइगर की चार खालें मिली थीं। वह घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था। शिवम के खिलाफ पहले से ही मारपीट व आर्म्स एक्ट का मामला वंसतकुंज(साउथ) थाने में दर्ज है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed