{"_id":"6160c92330b98b770049eb54cad1fc0d","slug":"credit-card-information-extracted-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर निकाले रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर निकाले रुपये
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग लोगों को नए नए प्रलोभन देकर उनके खातों से धन निकालने के तरीके ईजाद कर रहे हैं। एक युवती को रिवार्ड प्वाइंट का झांसा देकर ठगों ने उसके खाते से मोबाइल फोन रिचार्ज करवा डाले।
विज्ञापन
पीड़िता ने सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर 7 सी में रहने वाली निकिता भाटी के मुताबिक 4 जनवरी को सुबह सवा दस बजे एक नामालूम व्यक्ति ने उन्हें फोन किया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने खुद को उनके बैंक का एक्जीक्यूटिव बताते हुए निकिता से कहा कि खरीदारी से उन्हें 5000 रिवार्ड प्वाइंट मिले हैं। कई दिन से शॉपिंग नहीं हु्ई है इसलिए यह रिवार्ड प्वाइंट लैप्स हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उसने इन रिवार्ड प्वाइंट के बदले उनके खाते में नगदी जमा करने का विकल्प दिया। उन्होंने सहमति दी तो उसने खाते और क्रे डिट कार्ड की सारी डिटेल बता दी।
कुछ देर बाद ही उन्हें खाते से ऑनलाइन टेलीफोन बिल भुगतान करने का मैसेज मिला। एसएचओ सेंट्रल भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।