एक और सिरफिरे की करतूत: दिल्ली कैंट में लड़की पर चाकू से कई वार, फिर खुद को भी किया घायल, देर रात मची अफरातफरी
दिल्ली में एक सनसनी वारदात सामने आई है। जहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं इसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कैंट इलाके में रविवार रात एक सिरफिरे युवक ने विवाद होने पर युवती को चाकू गोद दिया और पेट में चाकू मारकर खुद को घायल कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और किसी बात पर मनमुटाव में होने पर एक साल से बातचीत नहीं हो रही थी। घटना के वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान दिल्ली कैंट निवासी अमित (20) के रूप में हुई है। युवती की पहचान नांगल निवासी विजय लक्ष्मी (19) के रूप में हुई है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को दिल्ली कैंट के क्रिबी प्लेस के पास एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती सहित हमला करने वाले युवक को भी घायल अवस्था में पाया।
आरोपी ने युवती के गले पर चाकू से हमला करने के बाद खुद पेट में चाकू घोंप लिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित दिल्ली कैंट इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। रात में अमित ने युवती को बातचीत करने के लिए बुलाया और कहासुनी होने पर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार अमित की हालत नाजुक है।
ये भी पढ़ें: विवाहिता की आपबीती: पति ने छत पर बुलाया... बातचीत के समय ऐसा भड़का कि कर दिया लहूलुहान; ले जाना पड़ा अस्पताल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.