फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crazy lover arrested in filmy style

2 'लेडी सिंघम' ने जान की बाजी लगा सिरफिरे आशिक को दी मात

Sat, 30 Jan 2016 04:53 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
Crazy lover arrested in filmy style

दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मियों की दिलेरी और सूझबूझ ने दिल्ली पुलिस सहित सभी महिलाओं को अपना सिर गर्व से ऊंचा करने का मौका दिया है।

विज्ञापन


इन दोनों की बहादुरी के चलते एक बड़ी वारदात होते-होते रह गई। महिला हेड कांस्टेबल जैसमीन और पूजा ने जान पर खेल कर सुनील नाम के एक शख्स को पीछा कर धर न सिर्फ दबोच लिया, बल्कि एक लड़की की हत्या करने से पहले सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन


जिस वक्त ये दोनों बहादुर महिला पुलिसकर्मी सुनील को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं उस वक्त उसके पास देसी कट्टा सहित 4 राउंड जिंदा कारतूस थे।

सुनील ने इसी असलहे के बल पर 22 साल की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा को उसके क्लास से जबरन अगवा किया और अपने साथ उसे रेलवे ट्रैक की तरफ ले जाने लगा। उसका इरादा उसे कत्ल कर खुद भी खुदकुशी करने का था। इससे पहले जैसमिन और पूजा ने इसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने युवती की कनपटी पर पिस्टल लगा दी

Crazy lover arrested in filmy style

दिल्ली पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी व समझदारी के चलते एक युवक व युवती जिंदा बच गए। शादी करने से मना

करने पर सिरफिरे आशिक ने युवती की कनपटी पर पिस्टल लगा दी।

वह चिल्ला रहा था कि युवती की हत्या कर वह खुद खुदकुशी कर लेगा। महिला पुलिसकर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा, सुइसाइड नोट, तीन कारतूस व दो खोखे बरामद किए हैं।

उत्तर-पश्चिमी जिला डीसीपी विजय सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला हवलदार जसविनी और महिला सिपाही पूजा ऑपरेशन भरोसा के तहत महिला व युवतियों की बैठक करने के लिए लालबाग इलाके में मौजूद थीं।

कोई उसके बीच में आएगा तो युवती को गोली मार देगा

Crazy lover arrested in filmy style

तभी एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक युवक ने देसी कट्टे के बल पर युवती का अपहरण कर लिया है। युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा रखी है।


युवक युवती को घसीटता हुआ गली में ले जा रहा है। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि युवक को देसी कट्टे के साथ देखा।

वह लोगों को धमकी दे रहा था कि अगर कोई उसके बीच में आएगा तो युवती को गोली मार देगा। सूझबूझ से हवलदार जसविनी ने युवक का कट्टा छीन लिया।

पूजा ने युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया

Crazy lover arrested in filmy style

सिपाही पूजा ने युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी युवक सुनील ने मौके से भागने की कोशिश की मगर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।


इसी बीच आरोपी ने कुछ गोलियां निकाल कर निगल ली थीं। इस दौरान आदर्श नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। सुनील को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले से छेड़छाड़ का अशोक विहार थाने में मामला दर्ज है। पीड़ित युवती ने आरोपी सुनील के खिलाफ जुलाई, 2015 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। आरोपी से बरामद सुइसाइट नोट में उसने लिखा है कि वह युवती की हत्या कर खुदकुशी करने जा रहा है। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। सुनील (34) तलाकशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed