फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran Bedi's car can be towed if found on road voilating rules

सड़क पर दिखी तो उठा ली जाएगी 'किरन बेदी' की कार

Fri, 23 Jan 2015 03:56 PM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi's car can be towed if found on road voilating rules

कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कार को क्रेन से सड़क से हटाने वाली पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी की कार भी दिल्ली की सड़कों पर दिखी तो क्रेन से उसे उठा लिया जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अगर बेदी अपने निजी कार का इस्तेमाल करती हैं तो कोई भी ट्रैफिक इंस्पेक्टर इतना सक्षम होगा कि उनकी कार को दिल्ली सचिवालय से भी क्रेन से उठा कर थाने में लगा दे।
विज्ञापन


भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के पास एक ही कार है। वह भी 20 साल पुरानी मारुति-800। जिसकी कीमत महज 25 हजार रुपये है। इसका खुलासा बेदी के शपथ पत्र से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल पुरानी है किरण बेदी की कार

Kiran Bedi's car can be towed if found on road voilating rules

बता दें कि एनजीटी के आदेश के तहत दिल्ली में 15 साल पुरानी कार सड़क पर दौड़ाने या सड़क पर पार्क करने पर पाबंदी है। हालांकि इस आदेश की पालना के लिए समय मांगा गया है। ऐसे में क्रेन बेदी के नाम से मशहूर किरण बेदी भी अपनी कार को दिल्ली में चलाती है तो उनकी कार थाने में लग सकती है।
गहनों का शौक नहीं रखती बेदी
बेदी गहनों का शौक नहीं रखती हैं। उनके पास बस एक जोड़ी सोने की ईयर रिंग है।
किरण बेदी व उनके पति का संपत्ति ब्यौरा
चल संपत्ति
कैश-55,750 रुपये
कुल चल संपत्ति 3,14,02,677 रुपये
पति के नाम चल संपत्ति -32,85,528 रुपये
अचल संपत्ति- 7,90,00,000 रुपये
पति के नाम से अचल संपत्ति- 28,50,000 रुपये
गहने-कान की बाली-27 हजार रुपये
मारुति कार 800-25 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed