फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cracks appear in a five-storey building in Chirag Delhi 10 families evacuated

Delhi: चिराग दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में आईं दरारें, 10 परिवारों को सुरक्षित निकाला

Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:15 बजे बीट अफसर सिपाही दीपक को सूचना मिली कि चिराग दिल्ली स्थित मकान नंबर 95/2ए में गंभीर दरारें आ गई हैं। दीपक ने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
Cracks appear in a five-storey building in Chirag Delhi 10 families evacuated
मकान में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली की चिराग दिल्ली में शनिवार शाम एक पांच मंजिला इमारत में दरारें पड़ने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय मालवीय नगर थाना पुलिस ने करीब 10 परिवारों को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। यह इमारत ऐतिहासिक बेहलोल लोधी की कब्र के ठीक पास मौजूद है। एमसीडी, डीडीएमए समेत अन्य सिविक एजेंसियों की टीमें हालात का जायजा ले रही हैं।

विज्ञापन

Cracks appear in a five-storey building in Chirag Delhi 10 families evacuated
मौके पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:15 बजे बीट अफसर सिपाही दीपक को सूचना मिली कि चिराग दिल्ली स्थित मकान नंबर 95/2ए में गंभीर दरारें आ गई हैं। दीपक ने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी। मालवीय नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही बीट स्टाफ ने सतर्कता बरतते हुए मकान में रह रहे सभी 10 परिवारों के साथ आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया था ताकि किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cracks appear in a five-storey building in Chirag Delhi 10 families evacuated
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

इमारत बेहलोल लोधी की कब्र के ठीक पास स्थित है जहां कई अन्य ऐतिहासिक निर्माण भी मौजूद हैं। मकान पांच मंजिला है और उसमें करीब 10 परिवार रहते हैं। भवन की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए दिल्ली नगर निगम, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिविल डिफेंस समेत संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और इमारत का सर्वेक्षण किया जा रहा है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है और सभी विभागों के अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed