फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cows with good productivity would be awarded in haryana

अच्छा परफॉर्मेंस देने वाली गायों को मिलेगा अवार्ड

Fri, 10 Apr 2015 06:52 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Cows with good productivity would be awarded in haryana

प्रदेश में सत्ता बदलने के साथ ही गायों की भी किस्मत बदलने की कोशिश शुरू हो गई है। यहां अब भैंस की तरह की गायों को भी ज्यादा दूध देने पर उनके संचालकों को पैसा मिलेगा। यह एक तरह से गायों का परफार्मेंस अवार्ड होेगा।

विज्ञापन


साहीवाल और प्रदेश की देसी गायों पर ही राशि मिलेगी। बस शर्त यह है कि गाय रोजाना छह लीटर से अधिक दूध दे रही हो। यह योजना पशुपालन विभाग ने बनाई है।

समझा जाता है कि गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ऐसा किया। इससे लोग भैंस की तरह ही गायों को भी पालने का रुझान बढ़ेगा।

ऐसी हर गाय को इसके लिए 10 हजार रुपये एक बार मिलेंगे। दूध की मात्रा जांचने के लिए विभाग की एक कमेटी किसान के आवेदन पर उसके घर जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग करेगी।
विज्ञापन

अब देसी गायों के भी बदलेंगे दिन

Cows with good productivity would be awarded in haryana

इसमें विदेशी गायों का शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि वह पहले से ही ज्यादा दूध देती हैं। इसलिए इन्हीं के पालन-पोषण पर जोर दिया जाता है। लेकिन नई योजना से अब देसी गायों के भी दिन बदलने की शुरुआत होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक सिर्फ ज्यादा दूध देने वाली भैंस के मालिक को अवार्ड देने की योजना चल रही थी। जिसमें पांच से लेकर 25 हजार रुपये तक का इनाम था।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सतेंद्र कुमार के मुताबिक देसी गायों की ओर लोगों का रुझान कम था, क्योंकि यह लागत के बराबर ही दूध से आय हो पाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed