फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Covid reception ready at Old Delhi station

पुरानी दिल्ली स्टेशन पर कोविड रिसेप्शन तैयार, अन्य सुविधाओं का भी दावा

Sat, 16 May 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 May 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
Covid reception ready at Old Delhi station
कोविड रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला

रेलवे द्वारा तैयार आइसोलेशन कोच अभी इस्तेमाल नहीं हो रहा है, लेकिन इसे दिल्ली के स्टेशनों पर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। न केवल स्टेशनों पर क्वारंटीन करने के लिए कोच लगाए जा रहे हैं, बल्कि कोविड रिसेप्शन हॉल भी तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल रेलवे ने कोरोना वायरस के तेजी से संक्रमण फैलने को ध्यान में रखकर ट्रेनों के कोच को ही आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है। संक्रमण से प्रभावित लोगों को रखने के लिए इसे रक्षक नाम के कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार किया है। 
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि 540 से अधिक आइसोलेशन कोच तैयार किए गए हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 24 कोच वाला पूरा आइसोलेशन कोच लगाया गया है। इसके साथ ही कोविड रिसेप्शन भी तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोच के पास एक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को भी तैनात किया जाएगा। अरोड़ा ने बताया कि हैंड्स फ्री वॉश बेसिन और हैंड्स फ्री फ्लशिंग सिस्टम भी रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है। इसे जल्द ही आइसोलेशन कोच के साथ ही अन्य ट्रेनों में भी लगाया जाएगा।

भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप
प्रदेश भाजपा ने कंटेनमेंट जोन को लेकर दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया है। भाजपा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ रहा है, लेकिन कंटेनमेंट जोन लगातार घट रहा है। दिल्ली सरकार आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि जब 4000 लोग कोरोना से संक्रमित थे तो दिल्ली में 102 कंटेनमेंट जोन था। अब जब 8200 केस हैं तो कंटेनमेंट जोन घटकर 78 रह गया है। जब संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो कंटेनमेंट जोन कैसे कम हो सकता है। आंकड़ों की हेराफेरी कर पहले दिल्ली को ईद से पहले रेड से ऑरेंज जोन में लाना है।


सभी गतिविधियों को खोलने का खेल दिल्ली सरकार कर रही है। भाजपा के पूर्व महामंत्री आशीष सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कंटेनमेंट जोन घोटाला कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed