फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   covid protocol 4400 people challaned in Delhi for not wearing masks

दिल्ली: मास्क नहीं पहनने पर 4400 लोगों के कटे चालान, पैसा और जान बचानी है तो मत करें ऐसा काम

Tue, 11 Jan 2022 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 01:31 PM IST
सार

शहर के बाजारों में भीड़भाड़ की खबरों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। पुलिस अधिकारियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों को डीडीएमए के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
covid protocol 4400 people challaned in Delhi for not wearing masks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमण को हराने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से अमल में लाया जा रहा है। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को मास्क नहीं पहनने के लिए 4,434 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 11 जिलों में मास्क के उल्लंघन को लेकर की गई। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के उल्लंघन पर 107, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए 17 और शराब, पान,गुटखा और तंबाकू आदि के सेवन के लिए दो लोगों के चालान किए गए।

विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन
मास्क के सबसे अधिक उल्लंघन के मामले दक्षिण पूर्व जिले में 780, पूर्व में 730, उत्तर में 583 और दक्षिण पश्चिम में 559 दर्ज किए गए। सबसे कम नई दिल्ली जिले में 156 चालान किए गए। राजस्व विभाग की टीमों ने रेस्तरां, होटल, बाजारों और ऐसे अन्य स्थानों पर बड़ी सभाओं और सामाजिक-दूरियों के मानदंडों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पुलिस आयुक्त और संभागीय आयुक्त (राजस्व) को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed