फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   COVID-19:  State Immunization Officer says Entire Delhi can be vaccinated in a month

Covid-19: एक महीने में हो सकता है पूरी दिल्ली का टीकाकरण, जानिए क्या है तैयारी

Thu, 26 Nov 2020 06:30 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 26 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
COVID-19:  State Immunization Officer says Entire Delhi can be vaccinated in a month
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

दिल्ली को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया है और राजधानी की पूरी आबादी का टीकाकरण एक महीने में कर पूरा कर दिया जाएगा। ये जानकारी गुरुवार को राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी सुरेश सेठ ने दी। 

विज्ञापन


सेठ ने बताया कि हमारे पास बच्चों के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 600 कोल्ड स्टोरेड पॉइंट और लगभग 1800 आउटरीज साइट हैं। हमारे पास टीकाकरण के लिए पर्याप्त उपकरण हैं, जिन्हें 2 से 8 डिग्री सेल्सियस और जिन्हें माइनस 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है। केंद्र सरकार बुनियादी ढांचे तैयार करने के लिए और मजबूत कर रही है और अधिक उपकरण प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन टीकों के लिए अल्ट्रा-कोल्ड परिस्थितियां यानी माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। उनके लिए उपकरण और बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं है। लेकिन हमें नहीं लगता कि तार्किक रूप से कोई समस्या होगी क्योंकि टीकाकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेठ ने कहा कि अगर हम अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों को शामिल करते हैं, तो हम आसानी से एक महीने में पूरी दिल्ली का टीकाकरण कर सकते हैं। अभी दिल्ली सरकार हेल्थ केयर कर्मचारियों का डेटा एकत्र कर रही है, जो प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई वैक्सीन उपलब्ध होती है, तो हम केवल तीन दिनों में सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर सकते हैं। हमारे पास पर्याप्त उपकरण और कोल्ड स्टोरेज है, हम टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम दिल्ली के हालात खराब नहीं होने देंगे। 


विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली के पास अपनी पूरी आबादी को प्रभावी ढंग से टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोविड-19 नोडल अधिकारी अजीत जैन ने कहा कि देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में पर्याप्त उपकरण और क्षमता है। हमे टीकाकरण को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रशिक्षित कर्माचारियों की आवश्यक्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed