{"_id":"5e96a9e38ebc3e728a437e1b","slug":"covid-19-delhi-a-female-doctor-was-allegedly-assaulted-by-suspected-corona-patients-at-lok-nayak-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना संदिग्धों ने की महिला डॉक्टर से बदसलूकी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना संदिग्धों ने की महिला डॉक्टर से बदसलूकी, एफआईआर दर्ज
Wed, 15 Apr 2020 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल
- फोटो : सोशल नेटवर्क
बीती रात कोरोना संदिग्ध मरीजों ने दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में महिला डॉक्टर को अपशब्द कहते हुए बदसलूकी की और जब डॉक्टरों ने खुद को अपने रूम में बंद कर लिया तो आरोपी मरीज दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर हंगामा करने लगे। अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही घटना के वक्त अस्पताल में मौजूद सुरक्षा सुपरवाइजर को भी बरखास्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
रात के वक्त सर्जिकल वार्ड में मरीजों की जांच करने गई महिला डॉक्टर पर मरीजों ने अभद्र टिप्पणी की और बदसलूकी करने की कोशिश की तो साथ में मौजूद पुरुष डॉक्टर ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर मरीजों ने उन पर हमला करने की कोशिश की तो डॉक्टर खुद को बचाते हुए ड्यूटी रूम में पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कोरोना संदिग्ध मरीज उनके कमरे की तरफ बढ़े और दरवाजा तोड़नेे की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़ित डॉक्टरों ने कहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त उनकी मदद को कोई नहीं आया।