फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cousin killed child for Rs 15 lakh

रिश्तों से रिस्ता खून: मौसेरे भाई ने खौफनाक साजिश को दिया अंजाम, खुलासा हुआ तो हैरान रह गए लोग

Wed, 13 Apr 2022 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 11:01 PM IST
सार

नोएडा में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा हो गया है। फिरौती मांगने के लिए मौसी के लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या की थी। आरोपियों ने 11 अप्रैल को बच्चे को किडनैप किया था।

विज्ञापन
cousin killed child for Rs 15 lakh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदना एनक्लेव निवासी 10 वर्षीय हर्ष उर्फ कान्हा की 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए मौसी के लड़के (17) ने दोस्तों राजकुमार और आकाश के साथ मिलकर चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने 11 अप्रैल को हर्ष को स्कूटी से किडनैप किया था। परिजनों की तरफ से खोड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने मौसी के लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बुधवार शाम उसने हर्ष को नोएडा सेक्टर सेक्टर 54 के खरगोश पार्क में ले जाकर पहले उसके पेट में चाकू मारा और फिर गला रेत दिया। आरोपियों ने छात्र के शव को बोरे में भरकर पार्क में फेंक दिया। इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


खोड़ा पुलिस ने बुधवार को शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि नोएडा पुलिस की मदद से शव बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से आला कत्ल बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed