{"_id":"5f9adb025572f0248f42fd27","slug":"court-stops-defamation-case-proceedings-after-kapil-mishra-apologizes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल मिश्रा के माफी मांगने के बाद कोर्ट ने बंद की मानहानि केस की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिल मिश्रा के माफी मांगने के बाद कोर्ट ने बंद की मानहानि केस की कार्यवाही
Thu, 29 Oct 2020 08:38 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा के माफी मांगने के बाद उन पर चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई बंद कर दी। ये मामला आप नेता व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कथित मानहानि से जुड़ा है। जैन ने उनकी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मानहानि का आरोप लगाते हुए 2017 में मिश्रा के खिलाफ शिकायत दायर की थी।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम विशाल पाहुजा के समक्ष बुधवार को सुनवाई में कपिल मिश्रा बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हो गए। इसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ चल रही शिकायत पर सुनवाई को बंद कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा आरोपी कपिल मिश्रा कोर्ट में बयान देकर बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं। वहीं शिकायतकर्ता भी उनके बयान के बाद शिकायत वापस लेने के लिए सहमत हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बयान दर्ज करने के बाद अदालत ने शिकायत पर सुनवाई बंद कर दी।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता में जैन पर दो करोड़ रुपये की घूस केजरीवाल को सौंपने का आरोप लगाया था। मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया था कि जैन ने 50 करोड़ की भूमि से जुड़े केजरीवाल के संबंधी के विवाद भी सुलझाया था। मिश्रा ने सोशल मीडिया में यह भी कहा था कि कुछ समय में जैन जेल में होंगे। इस मामले में दोषी पाए जाने पर दो साल तक की सजा का प्रावधान है।