फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court sent Lady Don Zikra on two-day police remand In Seelampur murder case

Delhi: लेडी डॉन जिकरा को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, सीलमपुर हत्याकांड की है मास्टरमाइंड

Sat, 19 Apr 2025 04:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 19 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

सीलमपुर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन जिकरा को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
court sent Lady Don Zikra on two-day police remand In Seelampur murder case
मृतक कुणाल और लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीलमपुर हत्याकांड मामले में गिरफ्तार लेडी डॉन जिकरा को पुलिस कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। गुरुवार रात 17 साल के कुणाल की हत्या की गई थी। इस हत्या की मास्टरमाइंड जिकरा है। पुलिस ने तीन अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। जे ब्लॉक में रहने वाले कुणाल की हत्या के बाद से इलाके में तनाव है। हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग करते हुए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हटा दिया। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर 'हिंदू पलायन कर रहे हैं और मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगाकर सरकार से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई । बताया जा है कि दोनों भाई-बहन मिलकर गैंग चलाते हैं। गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद होने के बाद उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। हाल ही में वह जेल से छूटी थी। वह खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो डालती है। उसने खुद के पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर डाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः सीलमपुर हत्याकांड में लेडी डॉन जिकरा का हाथ: भाई-बहन मिलकर चलाते हैं गैंग, टीम में शामिल 15 से ज्यादा बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिकरा-साहिल ने हत्या की'
कुणाल की मां ने आरोप लगाया कि जिकरा ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। आरोप है कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से फरार है। मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दूसरे समाज से होने की वजह से मार दिया गया। कुणाल की गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे उस समय हत्या कर दी गई जब वह पास की दुकान से दूध लेने गया था। परिवार में पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता ऑटो चलाते हैं। कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed