{"_id":"5ba034fd867a557f59299c98","slug":"court-sent-jailed-to-baba-ashu-accused-of-misbehaving","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु को भेजा जेल, पुलिस को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु को भेजा जेल, पुलिस को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:43 AM IST
विज्ञापन
ashu bhai guruji
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने साकेत जिला अदालत को बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी हो चुकी है। केस की जांच अभी शुरुआती दौर में है। इसलिए आसिफ खान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाए। इस दलील के बाद कोर्ट ने आसिफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आसिफ खान को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने आसिफ खान को गाजियाबाद से पकड़ा था। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया था। मामले में पीड़िता व उसकी बेटी का कोर्ट में बयान दर्ज हो चुका है। गाजियाबाद, यूपी निवासी महिला ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था।
विज्ञापन