फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court rejects the bail plea of ??former delhi police SI in cheating in civil exams

पूर्व एसआई की जमानत याचिका खारिज

Sat, 31 May 2014 04:19 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 04:19 AM IST
विज्ञापन
Court rejects the bail plea of ??former delhi police SI in cheating in civil exams

सिविल सेवा परीक्षा में नकल करने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के पूर्व एसआई दीपक मान की जमानत याचिका को तीस हजारी अदालत ने बृहस्पतिवार को दोबारा खारिज कर दिया।

विज्ञापन


दिसंबर 2013 में आयोजित परीक्षा में नकल करने के आरोप में सीबीआई ने एक मई 2014 को गिरफ्तार किया था।
अदालत ने छह मई को सीबीआई की दलीलों के मद्देनजर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

बृहस्पतिवार को जमानत याचिका पर बहस करते हुए बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी एक मई से हिरासत में है। सीबीआई को जो बरामदगी करनी थी, वह कर चुकी है।

उनके मुवक्किल से अब कोई सबूत या दस्तावेज बरामद नहीं किया जाना है। सीबीआई ने याचिका का विरोध किया। इस पर सीएमएम पूरन चंद ने कहा कि आरोपी की पहली याचिका खारिज होने के बाद से हालात में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उस समय भी चार्जशीट पेश नहीं हुई थी और अब भी नहीं हुई। मामले की जांच अभी भी चल रही है और कई आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। ऐसे हालात में आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी दिल्ली पुलिस में वर्ष 2008 के बीच 2010 सब इंस्पेक्टर था। सीबीआई ने उसके राजेंद्र नगर स्थित घर व पर्स से दिल्ली पुलिस के आई कार्ड की कलर फोटो कॉपी बरामद की थी। सीबीआई ने आशंका जताई है कि वह गलत काम के लिए इसका इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed