{"_id":"5aba6ce44f1c1ba2238b780e","slug":"court-orders-to-attach-the-property-of-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":" अदालत ने दिया विजय माल्या की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने दिया विजय माल्या की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
vijay malya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने विदेशी विनिमय उल्लंघन से जुुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में शराब कारोबारी विजय माल्या की बंगलूरू स्थित संपत्ति को कुर्क करने का आदेश स्थानीय पुलिस को दिया। माल्या पर निजी व सार्वजनिक बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये हड़पने का भी आरोप है। अदालत उसे चार जनवरी 2018 को भगौड़ा घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन
ईडी के मुताबिक, माल्या ने किंग फिशर एयरलाइन के प्रोमोशन के लिए ब्रिटेन में फार्मूला वन रेस के लिये दो लाख पाउंड दिये थे। इसके लिए संबंधित नियम व कानून का पालन नहीं किया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित सीएमएम दीपक सेहरावत ने प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी पर सुनवाई के बाद माल्या की बंगलूरू स्थित संपत्ति कुर्क करने का आदेश स्थानीय पुलिस आयुक्त को दिया। साथ ही आठ मई को रिपोर्ट पेश करने को कहा। इ
विज्ञापन
ससे पहले ईडी के विशेष अधिवक्ता एनके माटा ने कोर्ट के समक्ष कहा कि विजय माल्या को चार जनवरी को भगौड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उसकी संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया जाए।