फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court extremely serious on the case of two child fall in tanks

दो बच्चों की टैंक में मौत के बाद कोर्ट गंभीर

Wed, 03 Feb 2016 09:54 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
Court extremely serious on the case of two child fall in tanks

हाईकोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली के वसंतकुंज स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल व कापसहेड़ा स्थित नगर निगम स्कूल में दो बच्चों की टैंकों में गिरने से मौत मामले को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


अदालत ने दोनों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिल्ली सरकार, स्कूल प्रशासन, पुलिस आयुक्त, दक्षिणी एमसीडी सहित आठ को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी व न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि स्कूलों में यदि उचित व्यवस्था होती तो इस प्रकार की घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों स्कूलों से भी मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।

अदालत ने मामले की सुनवाई 9 फरवरी तय की है

Court extremely serious on the case of two child fall in tanks

अदालत ने दिल्ली सरकार, दोनों स्कूल प्रशासन, दक्षिणी एमसीडी के अलावा दिल्ली सरकार शिक्षा निदेशालय, नजफगढ़ के एमसीडी उपायुक्त, पुलिस आयुक्त, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष, दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी सहित आठ को नोटिस जारी किया है।


अदालत ने सभी को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि इस घटना के बाद उन्होंने भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई 9 फरवरी तय की है।

सुनवाई के दौरान दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि कापसहेड़ा की घटना के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है। पेश मामले में बिजवासन विधानसभा से आप विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत ने जनहित याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed