{"_id":"5f764f0edfdd8a3a5a7bfe12","slug":"court-extends-judicial-custody-of-sharjeel-imam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दंगाः अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्तूबर तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दंगाः अदालत ने शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्तूबर तक बढ़ाई
Fri, 02 Oct 2020 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
Sharjeel Imam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने दिल्ली दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इमाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कड़कड़डूमा अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट के समक्ष इमाम की ओर से अधिवक्ता सुरभि धर ने उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि उनका मुव्वकिल इस मामले में क्यों है।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली दंगों के सिलसिलों में गिरफ्तार उमर खालिद से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को तीन दिन का रिमांड दे दिया। जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को इससे पहले न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था लेकिन अपराध शाखा ने उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। उसे दिल्ली दंगों की साजिश के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के मामले में पहले 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन