{"_id":"5b73dcfb42c79203064f6925","slug":"court-damnate-to-noida-police-over-retired-colonel-handcuffing-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्नल को हथकड़ी लगाने पर कोर्ट ने लगाई फटकार, ‘दुश्मन की गोली आज भी बाजू में मौजूद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्नल को हथकड़ी लगाने पर कोर्ट ने लगाई फटकार, ‘दुश्मन की गोली आज भी बाजू में मौजूद’
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 77 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल को हथकड़ी लगाकर चोरी के आरोपी के साथ पेश करने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने कर्नल की हथकड़ी खोल दी।
कर्नल को सेक्टर-20 पुलिस ने एक प्रशासनिक अधिकारी के परिवार की शिकायत पर छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उन्हे जेल भेज दिया है।
जिला कोर्ट के अधिवक्ता रजनीश यादव ने बताया कि सेक्टर-20 थाना क्षेत्र निवासी कर्नल वीरेंद्र सिंह थल सेना से सेवानिवृत्त हैं। परिवार के लोग विदेश में रहते हैं। उनके घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले एक प्रशासनिक अधिकारी के परिवार ने हाल ही में एक छज्जा बनवाया था।
विज्ञापन
इसकी शिकायत कर्नल ने प्राधिकरण कार्यालय से की थी। प्रशासनिक अधिकारी के परिवार के लोगों ने एक महिला का अपहरण करने की कोशिश, छेड़छाड़ आदि का आरोप लगाकर सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

मंगलवार शाम पुलिस ने सेवानिवृत्त कर्नल वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर हथकड़ी लगाकर चोरी के आरोपी के साथ कोर्ट में पेश किया। अधिवक्ता का कहना है कि 77 वर्षीय बुजुर्ग के हाथ में हथकड़ी लगी देखकर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और हथकड़ी खुलवा दी।
‘दुश्मन की गोली आज भी बाजू में मौजूद’
अधिवक्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल के साथ पहुंचे लोगों ने उन्हें बताया कि वह पाकिस्तान और चीन से हुए युद्ध में न केवल शामिल हुए थे, बल्कि गोली लगने से घायल हुए थे। दुश्मन की गोली आज भी उनकी बाजू में मौजूद है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें साजिश रचकर फंसाया गया है, जबकि उनके साथ ही मारपीट की गई है और उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। पुलिस प्रशासनिक अफसर के दबाव में काम कर रही है।