{"_id":"5c33e0a3bdec225719190b3f","slug":"court-consider-seven-bjp-leaders-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 7 नेताओं को कोर्ट ने माना बेकसूर, जंतर मंतर पर बवाल का दर्ज था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 7 नेताओं को कोर्ट ने माना बेकसूर, जंतर मंतर पर बवाल का दर्ज था मामला
Tue, 08 Jan 2019 04:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ वर्ष पहले दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने और पुलिस के साथ झड़प के आरोप के मामले में सुनवाई करते हुए सोमवार को जिला कोर्ट ने भाजपा के पांच नेताओं को बेकसूर करार दिया। जबकि अन्य दो नेताओं को कोर्ट कुछ ही दिन पहले आरोप मुक्त कर चुकी है। इनमें विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता, सरदार आरपी सिंह, सांसद प्रवेश वर्मा, पवन शर्मा एवं अधिवक्ता राजेश्वर नागपाल के अलावा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की नेता सदन शिखा राय और नेता महेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विजेंद्र गुप्ता ने कोर्ट से मिली राहत पर खुशी जाहिर करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं उनकी सरकार पर मनमाने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से 2013 के बीच वे बतौर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष थे। उस वक्त बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर पार्टी की ओर से बड़ा प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस के साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के झूठे केस उन पर लगाए गए। इन्हीं आरोपों को अब कोर्ट ने बेबुनियाद बताते हुए सभी को आरोप मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही झूठ का सहारा लिया है।
विज्ञापन