फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court Babu dies in road accident in Bulandshahr

Road Accident: सड़क किनारे  खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, कोर्ट बाबू की मौत; साथी घायल

Thu, 27 Jun 2024 04:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 04:15 PM IST
सार

बुलंदशहर में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अलीगढ़ कोर्ट में बाबू के पद पर शख्स की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य साथ घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों गंगा स्नान के लिए अलीगढ़ से अनूपशहर जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Court Babu dies in road accident in Bulandshahr
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा अलीगढ़ कोर्ट में बाबू के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी चाची की मौत हो गई थी। बुधवार को उनकी तेरहवीं हुई थी। इसी के चलते गुरुवार तड़के मनोज कुमार शर्मा अपने एक अन्य सुशील निवासी हाथरस के साथ गंगा स्नान के लिए अनूपशहर जा रहे थे। 

विज्ञापन


सुशील भी अलीगढ़ कोर्ट में बाबू के पद पर तैनात हैं। कार को सुशील ड्राइव कर रहे थे। जबकि मनोज कंडक्टर साइड में बैठे हुए थे। जब वह दोनों रुपवास चौकी के निकट जहारवीर मंदिर के निकट पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मनोज की मौत हो गई और सुशील गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सुशील को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जबकि, मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed