{"_id":"ad6dd6a058abf65dce188ed80edf3ec9","slug":"couple-were-attacked-on-they-were-struggled-for-10-minutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दंपति पर हमला 10 मिनट तक जूझते रहे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े दंपति पर हमला 10 मिनट तक जूझते रहे दोनों
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में फोर्टिस हॉस्पिटल के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली के रहने वाले इंजीनियर दंपति से मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों से महिला से लैपटॉप लूटने की भी कोशिश की, लेकिन दंपति करीब 10 मिनट तक बदमाशों से जूझता रहा। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन उसने लोहे के छल्ले से हमलाकर इंजीनियर आलोक को घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बाइकर्स फरार हो गए। पुलिस लूट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मयूर विहार फेज-1, दिल्ली निवासी आलोक यादव (32) और उनकी पत्नी संजू (28) नोएडा स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों ऑफिस से निकले। आलोक ने पुलिस को बताया कि उनकी कार फोर्टिस हास्पिटल के सामने सर्विस लेन पर खड़ी थी।
विज्ञापन
वह और संजू कार की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और संजू को धक्का देकर उसके हाथ से लैपटॉप का बैग लूटने की कोशिश की। संजू के जमीन पर गिरते ही एक बदमाश ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इस दौरान बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने दंपति को जान से धमकी दी, लेकिन इसकी परवाह न करते हुए संजू और आलोक ने एक बदमाश को दबोच लिया। इस पर बदमाश ने लोहे के छल्ले से आलोक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। संजू ने आलोक को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन