'मैं पति से अलग रहती हूं': मीठी बातें कर महिला आई करीब... फिर कमरे में बुलाया, नींद खुली तो युवक हुआ पानी-पानी
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात 32 माइलस्टोन के पास एक पिंकी नामक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने बताया कि वह पति से अलग रहती है। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले युवक को पति-पत्नी ने एक साथी के साथ हनी ट्रैप में फंसाकर करीब 60 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और 30 लाख मांग रहे थे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस में सोमवार को शिकायत दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-77 से आरोपी महिला पिंकी तोमर (31) को जबकि आरोपी पति तरुण (41) और उसके साथी पृथ्वी पाल सिंह (45) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात 32 माइलस्टोन के पास एक पिंकी नामक महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने बताया कि वह पति से अलग रहती है। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। इसी दौरान महिला ने पीड़ित को अपने सेक्टर-15 पार्ट-एक में कमरे पर बुलाया।
पीड़ित का आरोप है कि महिला ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गया था। जब नींद खुली तो उसने अपने आप को निर्वस्त्र पाया। बेहोशी के दौरान महिला ने उसके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला ने पति तरुण को साथी बताकर ब्लैकमेल करके पैसे लेने शुरू कर दिए थे।
उसने अपने दूसरे साथी पृथ्वी पाल सिंह के साथ ब्लैकमेल कर क्रेटा गाड़ी ले ली। इस दौरान महिला ने अपना घर बदल लिया। घर के सामान के नाम पर करीब 60 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी करीब 30 लाख मांग रहे थे। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया गरा है। पूछताछ में महिला ने बताया कि तरुण उसका पति है। पृथ्वी पाल सिंह से उसकी दोस्ती बैंक में नौकरी के दौरान हुई थी।