मेट्रो में कपल की अजीबोगरीब हरकत: जूते में कोल्ड ड्रिंक डाल दोनों ने मजे से पी, वीडियो देख खराब हो जाएगा मन
मेट्रो कोच के अंदर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल जूते में कोल्ड ड्रिंक डालकर पीते हैं। कपल अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो जहां एक तरफ यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाती है तो वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन का केंद्र भी बनती जा रही है। मेट्रो के अंदर कभी डांस करते हैं, कभी सीट के लिए एक दूसरे गाली गलौच और तू-तू मैं-मैं करते हैं। इतना ही नहीं कभी कभी कल लोगों के बीच अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन कर आशिकी करते हैं। अब मेट्रो के अंदर से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक कपल अजीबोगरीब हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत में देख सकते हैं कि लड़के ने अपने हाथ में जूता ले रखा है और दूसरे हाथ में पाइप है। बगल में बैठी लड़की उसके जूते में कोल्ड ड्रिंक डालती है। इसके बाद लड़का जूते में पाइप डालकर कोल्ड ड्रिंक पीने का मजा लेता है। लड़की उसे देखती है।
फिर लड़का कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लड़की से कहता है कि लो तुम भी पी लो। लड़की भी वीडियो में जूते में डली हुई कोल्ड ड्रिंक पीती है। दोनों मजे से कोल्ड ड्रिंक पीते हैं और लड़का वीडियो में देखकर लोगों से कुछ इशारा करते हुए कहता है। इस वीडियो को सामने बैठे हुए एक लड़के ने बनाया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद नहीं कर रहे हैँ।
इससे पहले भी कई वीडियो अलग अलग तरह से सामने आए हैं। एक वीडियो में दो यात्री सिर्फ सीट को लेकर मारपीट करते हैं। दोनों के बीच हाथापाई इतनी होती है कि मेट्रो कोच में मौजूद लोगों दोनों को बीच बीच में बचाव करते हैं।
मेट्रो कोच में रोमांस करता कपल
वहीं दूसरी तरफ इससे पहले एक वीडियो में युवक-युवती कोच में एक दूसरे से रोमांस करते हुए नजर आए थे। ये वीडियो 14 सेकंड का था। जिसमें मेट्रो कोच के अंदर युवक और युवती दोनों एक दूसरे के सामने खड़े थे। इसके बाद युवक लड़की की तरफ हाथ बढ़ाता है और लड़की इधर उधर देखते हुए शरमाती रहती है। युवती बार बार युवक के गले लगती है। युवक ने युवती के हाथों को अपने हाथों में पकड़ रखा है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं और फिर एक दूसरे को होठों पर किस करते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना 'अगर तुम मिल जाओ जमाना छोड़ देंगे हम' बज रहा है।