यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में दंपति की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात हुए हादसे में
पुलिस
के अनुसार, मूलत: बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी शेखर गोयल (35) का मोबिल
ऑयल का कारोबार था। फिलहाल वह नई दिल्ली के विकास मार्ग, डी 331/12,
लक्ष्मी नगर में रह रहे थे।
वह शनिवार सुबह बेटी मीनाक्षी गोयल (6) को
दिखाने के लिए आगरा के एक डॉक्टर के पास गए थे। उनके साथ पत्नी सानिया उर्फ
मीना (32) और बेटा अर्थ (3) भी गए थे।
रात को वह आई 10 कार से लौट रहे थे।
रात करीब 11 बजे जब वे थाना मांट क्षेत्र में गांव जाबरा के निकट से गुजर
रहे थे तभी सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई।
हादसे में शेखर और मीना की मौत हो गई। दुर्घटना में अर्थ गोयल गंभीर रूप से
घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से सभी लोगों को
नोएडा अस्पताल पहुंचाया।