फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple beaten with sticks for parking, four arrested along with two women

पार्किंग को लेकर भिड़े दो परिवार: दंपति को डंडे से पीटा, तीन लोग बुरी तरह जख्मी; चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 09:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 23 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

हमले में दूसरे परिवार की एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो वे हरकत में आए।

विज्ञापन
Couple beaten with sticks for parking, four arrested along with two women
दंपति के साथ मारपीट करते आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली की अमर कॉलोनी स्थित संत नगर इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़े का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक परिवार डंडे से दूसरे परिवार पर हमला करता दिख रहा है। इसमें परिवार की तीन महिलाएं झगड़े में शामिल दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


हमले में दूसरे परिवार की एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो वे हरकत में आए। पुलिस ने हमला करने वाले परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि अमर कॉलोनी के संत नगर-बी ब्लॉक में 23 जून को झगड़े की सूचना मिली थी। छानबीन के दौरान पता चला कि पार्किंग को लेकर बी-315 और बी-263 मकान नंबर के लोगों में आपस में झगड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर एक परिवार बुरी तरह जख्मी मिला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। बाद में पुलिस ने छेड़छाड़ और बलवा करने की धाराओं को और जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह और हरजब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी परिवार की तीन महिलाओं ने अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने उनको जमानत नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला को कोर्ट से फिलहाल राहत मिली हुई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed