फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Countrys biggest stage will be held for Ramlila in Delhi

Delhi: इस बार दिल्ली की रामलीला होगी खास, लगाया जाएगा देश का पहला सबसे बड़ा मंच

Sat, 06 Aug 2022 06:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Aug 2022 06:19 PM IST
सार

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि यह देश में सबसे बड़े मंच पर होने वाली रामलीला होगी। 70 फुट का तीन मंजिला स्टेज रामलीला के मंचन के लिए किया बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Countrys biggest stage will be held for Ramlila in Delhi
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में संचालित होने वाली रामलीला को भव्य और दिव्य रुप देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार रामलीला देखने का ऐहसास खास होने वाला है। आयोजक रामलीला को पहले की तुलना में और भव्य बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि देश में पहली बार रामलीला के लिए सबसे बड़ा मंच लगाया जाएगा। रामलीला में करीब 250 कलाकार भाग लेंगे। 

विज्ञापन


रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, मथुरा और वृंदावन के कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं ताकि दर्शकों को रामायण के एक अभूतपूर्व लेकिन ऐतिहासिक पाठ का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन


लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि यह देश में सबसे बड़े मंच पर होने वाली रामलीला होगी। 70 फुट का तीन मंजिला स्टेज रामलीला के मंचन के लिए किया बनाया जाएगा। मंच 12 वर्ग गज में फैला होगा। इसे अयोध्या के भव्य मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। मंच को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा और इसमें कलाकारों के प्रवेश और निकास को सुनिश्चित करने के लिए पांच दरवाजे होंगे। बेहतर अनुभव देने के लिए 3डी इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जंगल के दृश्य में आप पक्षियों को चहकते हुए सुन पाएंगे और आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप जंगल में हैं। वहीं, अभिनय के दौरान कलाकारों को बीच में उठाने के लिए दो बड़े क्रेनों का इस्तेमाल किया जाएगा और विशेषज्ञ कलाकारों को स्टंट में महारत हासिल करने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।


रामलीला को भव्य बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकार आए हैं। मंच के कुछ हिस्सों को कोलकाता में तैयार किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वाले कलाकार, स्टंट मैन और मेकअप कलाकार मुंबई से हैं और मंच के चित्रकार वृंदावन और मथुरा से हैं। बता दें कि आयोजक 2022 की रामलीला को एक भव्य आयोजन बनाना चाहते हैं क्योंकि देश आजादी के 75 साल और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का जश्न मना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed