{"_id":"5cc5c9c6bdec2207410e57bd","slug":"country-is-going-through-tough-times-says-sheila-dixit","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश कठिन दौर से गुजर रहा है, यह चुनाव ऐतिहासिक: शीला दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश कठिन दौर से गुजर रहा है, यह चुनाव ऐतिहासिक: शीला दीक्षित
Sun, 28 Apr 2019 09:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sheila Dixit
- फोटो : PTI
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। इसमें सांप्रदायिक ताकतों के बढ़ते प्रभाव को रोकना है। देश कठिन दौर से गुजर रहा है। कारोबार ठप हो गया है। दिल्ली की जनता सीलिंग की मार झेल रही है। पिछले 2 वर्षों से दिल्ली में तोड़फोड़ से जनता त्रस्त है। लोगों को रोजगार नही मिल रहा है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी से भी जनता परेशान है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है और लोगों का हित उसके लिए सर्वोपरि होता है।
विज्ञापन
रविवार को प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क
लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को जमकर प्रचार अभियान में जुटे रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर कैंपेन जोर रहा। सुबह के वक्त जहां पार्कों में सभी दलों के प्रत्याशियों ने वोट मांगे तो दोपहर के वक्त पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर रहा। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में रणनीति तैयार की गई। शाम ढलते ही पदयात्रा पर प्रत्याशियों का जोर रहा।
विज्ञापन