फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   counter attack between BJP and AAP After Atishi was elected CM

दिल्ली में नई सीएम पर पोस्टर वार: भाजपा ने आतिशी को दिखाया केजरीवाल की कठपुतली, AAP से आया रिएक्शन

Tue, 17 Sep 2024 02:42 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में नेताओं ने सर्वसम्मति से आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुना। जिसके बाद भाजपा ने आप पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
counter attack between BJP and AAP After Atishi was elected CM
भाजपा और आप पार्टी ने जारी किया पोस्टर - फोटो : X/ Delhi BJP-Delhi AAP

विस्तार

आतिशी मार्लेना सिंह को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। अरविंद केजरीवाल के आवास पर मंगलवार दोपहर 12 बजे विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। एक तरफ मनीष सिसोदिया और गोपाल राय ने भाजपा पर खूब निशाना साथा तो वहीं भाजपा ने पोस्टर जारी कर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। 

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया का पीएम मोदी पर निशाना
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बहुत ही घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाये हैं। जेल भेजा है। ईमानदारी पर सवाल उठाए हैं। सरकार तोड़ने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिलेरी के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और जनता की अदालत में जाने का ऐलान कियाष चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी आज आतिशी को दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की कठपुतली सीएम- भाजपा
आतिशी के नाम का एलान होते ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक कठपुतली/अस्थायी व्यक्ति को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें अपनी पार्टी पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह पार्टी में उनसे कमजोर किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। आप में अंदरूनी सत्ता संघर्ष चल रहा है। इस अंदरूनी सत्ता संघर्ष के कारण दिल्ली की जनता त्रस्त है। आगामी चुनाव में मुकाबला जनता बनाम आप होने जा रहा है। जबकि भाजपा दिल्ली की जनता का माध्यम बनेगी।

विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा ने सिसोदिया पर निशाना साधा
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया। मैं कह रहा हूं कि चेहरा बदल गया है लेकिन आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है।

आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल का तंज
आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि आतिशी मार्लेना सिर्फ एक डमी सीएम हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे! साथ ही कहा कि उनके माता-पिता ने अफजल गुरु को बचाने की पैरोकारी की। 

गोपाल राय ने किया आतिशी के नाम का एलान
दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता की और उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी है। राय ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफे का फैसला लिया। भाजपा की सभी साजिशों को हमने नाकाम किया। अगले चुनाव तक आतिशी को जिम्मेदारी दी गई है। नई सरकार और जनता के फैसले के बाद ही केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि शाम 4.30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसके बाद आज ही सरकार गठन की तैयारी शुरू हो जाएगी। आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। आज शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री एलजी को इस्तीफा सौंपने जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed