फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Councilors who come in BJP ask for tickets for their honesty

भाजपा में आए पार्षदों ने अपनी ईमानदारी की दुहाई देकर टिकट मांगे

Fri, 17 Mar 2017 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Mar 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
Councilors who come in BJP ask for tickets for their honesty
mcd election - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में टिकट के लिए आवेदन करने वालों का बृहस्पतिवार को भी तांता लगा रहा, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। पार्टी ने बुधवार तक आवेदन जमा कराने का समय निश्चित किया था।

विज्ञापन


उधर, दूसरे दलों से भाजपा में आए पार्षदों ने अपनी ईमानदारी की दुहाई देकर प्रधानमंत्री से टिकट देने का आग्रह किया है। वहीं कुछ पार्षदों ने पार्टी आलाकमान के टिकट नहीं देने के फैसले के समर्थन में होर्डिग्स लगाए है।
विज्ञापन


भाजपा आलाकमान के पार्षदों के टिकट काटने के बाद प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवार बनने के लिए आवेदन करने वालों का तांता लगा हुआ है। हालांकि भाजपा के पास कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तुलना में कम आवेदन आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार करीब नौ हजार आवेदन जमा कराए गए है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में यह आंकड़ा 10 हजार से अधिक है। उधर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बृहस्पतिवार को विकलांग भी टिकट मांगने के लिए पहुंचे।

करीब आधा दर्जन विकलांग व्हील चेयर पर टिकट के लिए आवेदन करने आए। इन विकलांगों में इंटरनेशनल खिलाड़ी स्वर्णा भी शामिल है। उनका कहना है कि वह राजनीति में आकर अपने जैसे विकलांग खिलाडिय़ों के लिए कार्य करना चाहती है। स्वर्णा भाजपा की सदस्य नहीं है, मगर वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लडना चाहती है।

दूसरी ओर भाजपा पार्षद कृष्ण गहलोट और राजपाल राणा ने पार्टी आलाकमान के पार्षदों को टिकट नहीं देने और नए चेहरों को अवसर देने के निर्णय के समर्थन में पार्टी कार्यालय के बाहर होर्डिग्स लगाए है।


वहीं करीब दो साल पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई पार्षद भूमि रछौया ने पार्षदों को टिकट नहीं देने के फैसले का स्वागत किया है, लेकिन नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने और आपोरियों के खिलाफ कार्रवाई कराने पर प्रधानमंत्री से इनाम मांगा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर टिकट देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed