फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   councilor allegation to XEN for misbehave in faridabad

निगम पार्षद ने एक्सईएन पर लगाया बदसलूकी का आरोप

Sun, 23 Apr 2017 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Apr 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
  councilor allegation to XEN for misbehave in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

एसजीएम नगर नाला सफाई का काम निगम पार्षद और एक्सईएन के बीच विवाद का कारण बन गया और मामला थाने तक जा पहुंचा है। निगम पार्षद संदीप भारद्वाज का आरोप है कि एक्सईएन एसके अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के सामने उनसे बदसलूकी की और देख लेने की धमकी दी है। घटना शनिवार की है। पार्षद ने इस मामले की शिकायत एनआईटी पांच नंबर थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि एसजीएम नगर स्थित मुल्ला होटल से लेकर मस्जिद चौक तक एक बड़ा नाला सड़क के साथ साथ गुजरता है। इस सड़क के दूसरी तरफ  काफी बड़ा पार्क है। एसजीएम नगर का सारा पानी इस नाले के जरिये बहता है। लेकिन पिछले  दो महीने से पानी की साफ सफाई का काम नगर निगम ने नहीं किया जिससे नाला पूरी तरह से जाम हो चुका है। 
विज्ञापन


नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। स्थानीयवासियों का कहना है कि गंदा पानी अब उनके घरों तक पहुंच रहा है। इसकी शिकायत डीसी से लेकर निगमायुक्त, अतिरिक्त निगमायुक्त और सीएम विंडो तक की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारी काम करने को राजी नहीं हैं। वार्ड नंबर 15 के पार्षद संदीप भारद्वाज का कहना है कि तीन दिन पहले एसजीएम नगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने एसडीओ रवि शर्मा से मुलाकात की और उनसे नाला साफ करने का अनुरोध किया तो उन्होंने पदाधिकारियों के साथ अभ्रदता की। लेकिन विरोध होने पर उन्होंन माफी मांग ली।

 शनिवार को एसडीओ रवि शर्मा उन्हें एनआईटी पांच नंबर नर्सरी में बुलाया था। इसी दौरान वहां एक्सईएन एसके अग्रवाल भी पहुंच गए। पार्षद का आरोप है कि वहां पहुंचते ही एक्सईएन अग्रवाल उनसे उलझ गए और अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए देख लेने और सुधारने तक की धमकी दी। इस दौरान वहां आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


 एक्सईएन की बदसलूकी की लिखित शिकायत उन्होंने एनआईटी पांच नंबर थाने में दी है। उधर एक्सईएन एसके अग्रवाल का कहना है कि एसजीएम नगर नाले की साफ सफाई का काम करवा दिया जाएगा। लेकनि उन्होंने पार्षद से बदसलूकी करने की बात से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed