{"_id":"25ae0da526af088db1c6d815523f4cd2","slug":"councillors-have-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भैंस के आगे बीन बजाएंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भैंस के आगे बीन बजाएंगे पार्षद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवस्थापना फंड जारी कराने की मांग के लिए रविवार को निगम के सभी पार्षद अनशन पर रहे। सात दिन से आंदोलन करने के बावजूद कार्रवाई शुरू न होने से आक्रोषित पार्षद सोमवार को कलक्ट्रेट में भैंस लाकर उनके आगे बीन बजाएंगे। पार्षदों का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन अफसरों को जगाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
अवस्थापना फंड का 160 करोड़ रुपया जारी कराने की मांग के लिए पार्षद 22 सितंबर से कलक्ट्रेट में आंदोलनरत हैं। रोजाना पांच पार्षद क्रमिक अनशन कर रहे हैं। पार्षद बाबू सिंह आर्य का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी शहर के विकास के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
अफसरों की ओर से सकारात्मक पहल शुरू नहीं की गई है। पार्षद मनवीर सिंह नागर ने बताया कि सोमवार को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध करेंगे। ताकि यह बीन की आवाज अफसरों के कानों तक भी पहुंचे और उनकी नींद टूटे।
विज्ञापन
रविवार को क्रमिक अनशन में हिमांशु मित्तल, रामनरेश पाल, आदिल मलिक, राजेंद्र त्यागी, यामीन अल्वी, लवली कौर, देवी सिंह नागर, अजय शर्मा, विनय चौधरी, प्रवीन चौधरी शामिल रहे।