फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Councillor's husband accused of molestation and assault

कोचिंग से खींचकर ले जा रहे थे उसे, टीचर समेत युवती की पिटाई

Fri, 06 Nov 2015 06:29 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 06:29 AM IST
विज्ञापन
Councillor's husband accused of molestation and assault

पालम गांव इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने निगम पार्षद के पति और उसके सहयोगियों पर मारपीट, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और लूटपाट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पालम गांव थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पीड़िता परिजनों के साथ पालम इलाके में रहती है।
विज्ञापन


वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है और द्वारका सेक्टर-7 स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। 3 नवंबर की शाम पीड़िता ने राजनगर से निगम पार्षद के पति सुरेंद्र भारद्वाज व उसके सहयोगियों पर मारपीट करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को जबरदस्ती खींचकर ले जा रहा था आरोपी

Councillor's husband accused of molestation and assault

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता और उसके टीचर विनोद को जख्मी हालत में देखा। पीड़िता ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह तीन-चार माह से सुरेंद्र भारद्वाज को जानती है।


सुरेंद्र ने पीड़िता को ओबीसी का सर्टिफिकेट देने का आश्वासन दिया था। छह-सात दिन से सुरेंद्र उसे लगातार फोन कर बता रहा था कि सर्टिफिकेट बन गया है। वह अकेली आकर इसे ले जाए, लेकिन उसने सारी बात अपने परिवार वालों को बता दी।

इससे गुस्साया सुरेंद्र अपने सहयोगियों के साथ 3 नवंबर को पीड़िता के कोचिंग सेंटर पहुंचा और उसे जबरदस्ती खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके टीचर की पिटाई कर दी।

उसका टैबलेट और चार हजार रुपये भी लूट लिए। पालम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed