फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corruption is happening in Delhi in the name of pollution checking said manoj tiwari

प्रदूषण जांच की आड़ में दिल्ली में हो रहा भ्रष्टाचार : मनोज तिवारी

Mon, 09 Sep 2019 01:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Corruption is happening in Delhi in the name of pollution checking said manoj tiwari
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि प्रदूषण जांच की आड़ में भ्रष्टाचार हो रहा है। रविवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग गाड़ी लेकर लाइन में खड़े हैं और केजरीवाल सरकार की नींद नहीं टूट रही है। प्रदूषण जांच के लिए लोगों दो दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। भाजपा की सरकार आने पर पर्याप्त संख्या में प्रदूषण जांच केंद्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल पिछले 55 महीने से लोगों को पीड़ा दे रहे हैं। जाते-जाते वे जनता को लाइन में खड़ा करके जा रहे हैं। करीब दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली में एक करोड़ से अधिक गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं। 
विज्ञापन


लाखों गाड़ियां रोज आसपास के राज्यों से दिल्ली में आती हैं। इन गाड़ियों के प्रदूषण की जांच करने वाले मात्र 940 केंद्र हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरा हैं। इस केंद्रों की संख्या 10 गुनी होनी चाहिए, तभी लोगों को राहत मिल सकेगी। प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या कम होने से लोग अब तक जांच नहीं कराते थे। इसके कारण दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, केजरीवाल सरकार प्रदूषण पर करोड़ों रुपये का विज्ञापन देकर अभी तक अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन इसके पास प्रदूषण जांच करने के लिए मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed