फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corruption in tatakal ticket booking in gurgaon

तत्काल टिकट बनवाने वालों के लिए चौंकाने वाली खबर

Sat, 28 Mar 2015 06:56 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
 Corruption in tatakal ticket booking in gurgaon

गर्मी की छुट्टियों को लेकर ट्रेनों में चल रही जबरदस्त मारामारी के बीच तत्काल कोटे को लेकर खेल शुरू हो गया है। तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने के लिए भी लोगों को पैसे चुकाने पड़ रहे है।

विज्ञापन


जिसमें बकायदा नंबर दिया जाता है। इस पूरे खेल में कई लोगों का गिरोह बना हुआ है। जो तत्काल के लिए पूरी योजना के साथ लाइन लगाते है। इस पर पेश है अमर उजाला पड़ताल...
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए गुड़गांव से विभिन्न स्थानों पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से वेटिंग टिकट की लंबी फेहरिस्त है।

सुबह से शुरू होता है खेल

 Corruption in tatakal ticket booking in gurgaon

सामान्य आरक्षण के अलावा मार्च के महीने में दूरदराज जाने वाले यात्रियों के लिए तत्काल की सुविधा के लिए गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर बकायदा आगे की लाइन में लगने के लिए पैसे चुकाने पड़ते है।

जिसकी कीमत 100 से 300 रुपये तक है। जिसमें लोग पैसे देकर तत्काल टिकट शुरू होने से ऐनवक्त पहले लाइन में लग रहे है। इतना ही नहीं, इसमें चार से पांच लोग शामिल है जो अपने लोगों को यहां लाइन में लगाकर यह गोरखधंधा चला रहे है।

ट्रेनों में तत्काल टिकट की समय सीमा 48 घंटे होने के बाद टिकटों की मारामारी ज्यादा बढ़ गई है। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए आरक्षण केंद्र पर सुबह तीन बजे ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है।

एटीएम गार्ड की भूमिका संदिग्ध

 Corruption in tatakal ticket booking in gurgaon

गुड़गांव रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के समीप बने दो बैंकों के एटीएम पर तैनात गार्डो की भूमिका भी संदिग्ध है। रेलवे के एक कर्मचारी के मुताबिक इस पूरे खेल में गार्डो की पूरी मिलीभगत है जो बकायदा पूरा हिसाब-किताब रखते है।

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर आरपीएफ जवान अनजान है। उन्होंने ऐसा कुछ भी होने से इनकार कर दिया। गुड़गांव से दाजर्लिंग, जम्मू-कटरा और मुंबई समेत ठंडे स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त मारामारी है।

गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर मई में पूजा एक्सप्रेस, मुंबई गरीब रथ और एनजेपी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसके अलावा अप्रैल में भी इस रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में खचाखच बुकिंग है।

अगर ऐसा है तो आला अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाएगी।-नीरज शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed