फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corruption allegations on engineer sought report With in Seven days in Greater Noida

अवर अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Tue, 14 May 2019 11:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 14 May 2019 11:36 PM IST
सार

- मामला संज्ञान में आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने दिया आदेश
- जेवर में तैनात रहते हुए फर्जी तरीके से पदोन्नति कराने का भी आरोप 

विज्ञापन
Corruption allegations on engineer sought report With in Seven days in Greater Noida
डेमो इमेज

विस्तार

विद्युत वितरण खंड अष्टम जेवर में तैनाती के दौरान विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति रखने, लाइन बदलने जैसे आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। मामले में अवर अभियंता का नाम आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इस पर अधीक्षण अभियंता नोएडा ने अधिशाषी अभियंता से मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।  

विज्ञापन


मथुरा के नौहझील निवासी पंकज कुमार शर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि जेवर में तैनाती के दौरान प्रभारी अवर अभियंता टीजी-2 महेंद्र पाल शर्मा ने विभाग में भ्रष्टाचार कर कस्बे में कई प्लॉट, दो लग्जरी गाड़ियां, दो मार्बल के शोरूम आदि एकत्र किए हैं। साथ ही अवैध तरीके से गोविंदगढ़ और कानीगढ़ी गांव में लाइन बदलवाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मामले में दोषी पाए जाने पर अवंर अभियंता समेत 4 जेई और 1 एसडीओ का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया। वहीं, आरोप हैं कि अवर अभियंता की गलत तरीके से साक्ष्य छुपाते हुए पदोन्नति भी की गई है। ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों को संज्ञान में लेकर प्रबंध निदेशक मेरठ को जांच के लिए आदेशित किया। मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता समेत दो सदस्यीय टीम को जांच सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिकायतकर्ता का आरोप है कि अवर अभियंता ने जेवर में तैनाती के दौरान करोड़ों रुपये की संपत्ति विद्युत विभाग को नुकसान पहुंचाते हुए एकत्रित की है। दूसरे शिकायतकर्ता रमेशचंद्र शर्मा का आरोप है कि लाइन बदलवाने में विभाग को करीब 1.2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जांच में विभाग ने दोषी पाए जाने के बाद भी आरोपियों का स्थानांतरण कर मामले में लीपापोती कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed