फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corporation workers will give one day's salary to Corona affected and workers

कोरोना प्रभावितों और कर्मवीरों को एक दिन का वेतन देंगे निगम कर्मी 

Sun, 29 Mar 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation workers will give one day's salary to Corona affected and workers
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

कोरोना प्रभावितों और पीड़ितों की सहायता में लगे कर्मवीरों के लिए दक्षिण निगम के कर्मी एक दिन का वेतन देंगे। इसमें निगम के सभी अधिकारी व स्थायी कर्मचारी शामिल होंगे। हालांकि, निगम के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी व सफाई सैनिकों समेत अनुबंधित कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


निगम महापौर सुनीता कांगड़ा ने बताया कि दक्षिणी निगम के लगभग 43 हजार कर्मचारी सहायता राशि के रूप में साढ़े तीन करोड़ रुपये का योगदान देंगे। इस राशि का 50 फ़ीसदी प्रधानमंत्री राहत कोष व 50 फ़ीसदी दक्षिण निगम के कोरोना फंड में जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


दक्षिण निगम के खाते में पैसे जमा कर करें कोरोना प्रभावितों की मदद
कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दक्षिणी निगम ने एक सरकारी बैंक खाता खोला है। इस बैंक खाते में कोई भी सामाजिक संस्था, कंपनी व आम नागरिक जो कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं, वे मौद्रिक योगदान दे सकते हैं। इसके लिए चांदनी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता खोला गया है जिसकी संख्या 3923 869 385 8 तथा आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0000631 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएमसी ने वितरित किए खाने के 20 हजार पैकेट
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने अपने सभी जोनों में जरूरतमंदों को खाने के 20 हजार पैकेट शनिवार को वितरित किए। इसमें 8 हजार पैकेट नजफगढ़ जोन, सात हजार पैकेट दक्षिण जोन, तीन हजार पैकेट मध्य पश्चिमी जोन में बांटे गए। निगम एनजीओ, मिड डे मील रसोइयों व अन्य संगठनों के सहयोग से प्रतिदिन 20 हजार खाने के पैकेट लोगों को बांटने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए निगम बड़े होटलों और रेस्तरां की भी पहचान कर रहा है जो स्वेच्छा से लोगों को मुफ्त खाना बांटना चाहते हैं।


 

कोरोना की रोकथाम के लिए उत्तरी निगम ने बनाई उच्च स्तरीय कमेटी

उत्तरी निगम ने कोरोना की रोकथाम के लिए अपने विभिन्न क्षेत्रों में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इसमें महापौर से लेकर नेता सदन व स्थायी समिति के उपाध्यक्ष समेत पार्षद भी शामिल हैं। निगम के सभी क्षेत्रीय वार्डों में समिति के अध्यक्ष लोगों की सहायता करेंगे, इसके साथ ही लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। 

स्थायी समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए निगम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही निगम के कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण रोधी दवा सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों से पड़ोस में आपस में दूरी बनाकर बात करने के लिए भी कहा जा रहा है।

सिविल लाइन जोन  ---- महापौर अवतार सिंह
सदर पहाड़गंज जोन ---- स्थाई समिति अध्यक्ष जयप्रकाश
केशवपुरम जोन ------ नेता सदन तिलकराज कटारिया
नरेला जोन ----- पार्षद जयेंद्र डबास
करोल बाग जोन ----- स्थाई समिति उपाध्यक्ष विपिन मल्होत्रा
रोहिणी जोन ----- उपमहापौर योगेश वर्मा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed