{"_id":"5f040bf18ebc3e42bf78022b","slug":"coronavirus-updates-in-delhi-number-of-icu-beds-increased-in-hospitals-with-new-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविड अस्पतालों में बढ़ाए गए आईसीयू बेड, वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से बात कर सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविड अस्पतालों में बढ़ाए गए आईसीयू बेड, वीडियो कॉल के जरिए परिजनों से बात कर सकेंगे मरीज
Tue, 07 Jul 2020 11:26 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार कोविड अस्पतालों को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में राजधानी के दो कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड की संख्या को बढ़ाया गया है। एलएनजेपी में आईसीयू बेड 60 से बढ़ाकर 180 और राजीव गांधी में 45 से बढ़ाकर 200 किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल से अब तक 1000 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आईसीयू बेड की कमी पड़ सकती है, इसलिए सरकार काफी संख्या में बेड का इंतजाम करने जा रही है। कुछ दिन पहले तक एलएनजेपी में 60 और राजीव गांधी में 45 आईसीयू बेड थे। इनकी संख्या को बढ़ाकर 180 और 200 कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब राजीव गांधी अस्पताल में 200 बेड हो गए हैं। अब इनकी संख्या 500 तक बढ़ाने को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी करीब 1900 आईसीयू बेड हैं, जिसमें से 7500 खाली हैं। इसके बाद भी बेड बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
वीडियो के जरिये परिजनों से बात कर सकेंगे मरीज
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मरीजों और उनके परिजनों के बीच बात कराने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। मरीज अपने परिजनों से टैबलेट पर वीडियो के जरिये बातचीत कर सकेंगे।