फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus outbreak in Delhi total cases and new updates in hindi

Delhi NCR LIVE: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1282 नए मामले, गौतमबुद्धनगर में 41 पॉजिटिव

Sun, 07 Jun 2020 10:48 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 07 Jun 2020 10:48 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। एक तरफ अस्पतालों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त बेड नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर संक्रमितों की संख्या बेहिसाब बढ़ रही है।  अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जून के अंत तक दिल्ली में संक्रमितों की संख्या एक लाख के आंकड़े तक पहुंच सकती है। यहां पढ़ें दिल्ली में कोरोना वायरस से संबंधित हर अपडेट-

विज्ञापन
coronavirus outbreak in Delhi total cases and new updates in hindi
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुग्राम में 230 नए मामले आए सामने 

विज्ञापन

गुरुग्राम में रविवार को कोरोना वायरस के 230 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1922 हो गई है।  

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1282 नए मामले
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1282 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 355 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 10999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 812 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 17125 सक्रिय मामले हैं। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28936 हो गई है। 

जेएनयू का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित 
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने जानकारी दी है कि कल उनका एक कर्मचारी (फार्मासिस्ट) कोरोना संक्रमित पाया गया था।

गौतमबुद्धनगर में 41 नए मामले
गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना वायरस के 41 नए मामले सामने आए। जबकि 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में 413 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में अभी 211 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार को दस मरीजों को शारदा अस्पताल से, पांच मरीजों को कैलाश अस्पताल से जबकि 16 मरीजों को जिम्स अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 

गाजियाबाद में 6 पॉजिटिव
लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित हो गया है। जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के कोरोना पोजिटिव होने से स्टाफ डरा सहमा है। रविवार को दोपहर तक 90 सैम्पलों की रिपोर्ट आई है, उसमे 6 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जामा मस्जिद को करवाया गया सैनिटाइज
कल से दिल्ली में धार्मिक स्थलों को खोलने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। इसके बाद जामा मस्जिद में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आज दोपहर मस्जिद के पूरे इलाके को सैनिटाइज करवाया गया।
 

दिल्ली में शराब की खरीदारी पर नहीं लगेगा विशेष कोरोना शुल्क
दिल्ली सरकार ने सभी तरह की शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर लगाया गया 70 प्रतिशत 'विशेष कोरोना शुल्क' को वापस लेने का फैसला लिया है। बता दें कि आगामी 10 जून से दिल्ली में शराब की खरीदारी पर यह शुल्क नहीं लगेगा।

कल से खुलेंगे रेस्त्रां, मॉल और धार्मिक स्थल
कल से दिल्ली में रेस्त्रां, मॉल और धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। हालांकि होटल और बैंक्वेट हॉल को अभी नहीं खोला जाएगा। हो सकता है आने वाले समय में होटलों को अस्पतालों के साथ अटैच करना पड़े, इसलिए फिलहाल उन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी जी रही है।

डीएलएफ प्रोमेनेड , वसंत कुंज के प्रमुख सिद्धार्थ नातू ने कहा कि केंद्रीय सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मॉल कल से फिर से खुलेंगे लेकिन हम जिलाधिकारी के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहे हैं ताकि संचालन फिर से शुरू हो सके।

कल से खुलेंगे दिल्ली के बॉर्डर
सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर को सभी की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सप्ताह के लिए दिल्ली की सीमा को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए थे।

दिल्ली के अस्पतालों में होगा दिल्लीवासियों का इलाज
कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में अब सिर्फ दिल्ली के निवासियों का ही इलाज होगा। हालांकि दिल्ली में केंद्र सरकार के जो अस्पताल हैं, उनमें पहले की तरह ही सभी मरीजों का इलाज हो सकेगा। दिल्ली में कुछ निजी अस्पताल ऐसे हैं जो विशेष तरह की सर्जरी करते हैं। यहां देश भर से लोग आकर सर्जरी करवाते हैं। इन अस्पतालों में सभी का इलाज हो सकेगा।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अधिकारी संक्रमित
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में तैयारियां शुरू
गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर को भी खोलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सोमवार से धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।
 

कालकाजी मंदिर में तैयारियां शुरू
देश में धार्मिक स्थल कल से खुल रहे हैं। इसके लिए दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि सरकार के जितने भी दिशा-निर्देस हैं उनका मंदिर प्रशासन की ओर से  पालन करने की पूरी तैयारी है।
 

दिल्ली मेडिकल असोसिएशन ने की केजरीवाल की कड़ी निंदा
शनिवार को डॉक्टरों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी देना मुख्यमंत्री केजरीवाल को भारी पड़ रहा है। दिल्ली मेडिकल असोसिएशन ने इस मामले में केजरीवाल की कड़ी निंदा की है।असोसिएशन का कहना है कि उनके ऐसा कहने से इस महामारी के संकट में पिछले दो महीनों से अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे डॉक्टरों ने अपमानित महसूस किया है।
 

गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पर चेकिंग
दिल्ली सी सीमाओं पर अब भी सख्ती नजर आ रही है। रविवार सुबह गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा से आने-जाने वाले वाहनों की पुलिस गहनता से जांच करती नजर आई।
 

गाजीपुर सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोग
रविवार सुबह दिल्ली में लोग फल और सब्जियों की खरीदारी करने निकले। अनलॉक-1 के तहत मिली छूट के बीच गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग फल व सब्जी खरीदते नजर आए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed