फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus one suspect send to rml hospital from ghaziabad total 11 under monitoring

कोरोनावायरसः गाजियाबाद से एक संदिग्ध को भेजा आरएमएल अस्पताल, निगरानी में कुल 11 लोग

Wed, 04 Mar 2020 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus one suspect send to rml hospital from ghaziabad total 11 under monitoring
corona virus - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की आशंका के बीच गाजियाबाद से एक मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि यह शख्स तीन दिन पहले ही इरान की राजधानी तेहरान से आया आया था। वहीं गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक संदिग्ध मरीज को देखा गया है जो निगरानी में रखा गया है। अब तक गाजियाबाद के कुल 11 मरीजों को निगरानी में रखा जा चुका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले नोएडा से एक अच्छी खबर आई थी कि वो छह लोग जिनके सैंपल लिए गए थे टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह दिल्ली के उसी संक्रमित व्यक्ति की पार्टी में गए लोग थे जो इटली से वापस आया है और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और आरएमएल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने कही ये बात
इन सभी छह लोगों को निगरानी में रखा गया था जब से ये लोग कोरोनावायरस से संक्रमित युवक के घर आयोजित एक पार्टी में गए थे। इन सभी के रिपोर्ट आने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि डीएम बीएन सिंह का कहना है कि इन्हें 14 दिन के लिए अपने घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि नोएडा के छह लोगों की रिपोर्ट भले ही निगेटिव आई हो लेकिन 14 दिन तक इन लोगों को बिल्कुल अलग अपने घर में रहना होगा। 14 दिनों में अगर इनके अंदर वायरस के लक्षण विकसित होते हैं तो इनकी दोबारा जांच की जाएगी। हालांकि लोगों को परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, प्रशासन इस पर कड़ी नजर रखे हुए है।

बीएन सिंह ने ये भी कहा कि प्रशासन ने किसी स्कूल को बंद को बंद करने के आदेश नहीं दिए हैं। मंगलवार को एक स्कूल जरूर बंद कर दिया गया था जब उसके कुछ छात्रों की दिल्लीवाले कोरोनावायरस संक्रमित के संपर्क में आने की बात सामने आई थी। सीएमओ अनुराग भार्गव ने बताया कि हमने स्कूल को सफाई के लिए बंद किया है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को देश में छह पॉजिटिव केस अब तक सामने आए हैं। सोमवार को दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा 3000 को पार कर चुका था। इसमें चीन में ही 2912 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक विश्वभर में इस वायरस से 80,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed